Happy Holi 2019: होलिका दहन के बाद आज रंगों की मस्ती और होरियारों की धूम

बुधवार रात होलिका जलाई गई। लोगों ने इकट्ठा होकर पूजा की। लोगों ने बताया कि होलिका दहन में शामिल होना बहुत शुभ है। आज रंगों की होली खेली जाएगी। होली के रंग में पूरा शहर रंगा हुआ है। अलग-अलग रंगों में रंगा शहर और भी खूबसूरत दिख रहा है। बाजारों में रंगों की मस्ती के साथ होरियारों की धूम भी दिखने को मिल रही है। वहीं, पिचकारियों और हर्बल रंगों की खरीदारी जारी है। इसके साथ ही युवा होली सेलिब्रेशन के लिए रंगीन ड्रेस के साथ स्टाइलिश दिखने के लिए चश्मा और विग भी खरीद रहे हैं। हर कोई त्यौहार को अपने अंदाज में मना रहा है। होली पर लोगों ने ऑनलाइन चावल, टेसू के फूल से बने रंग मंगवाए हैं, ताकि प्राकृतिक होली खेल सकें। सेक्टरों में भी लोग एक-दूसरे को होली की शुभकामनाएं दे रहे हैं। लेकिन होली खेलते वक्त ध्यान रखें, ताकि जश्न फीका न पड़े। 


टिप्पणियाँ
Popular posts
परमपिता परमेश्वर उन्हें अपने चरणों में स्थान दें, उनकी आत्मा को शांति प्रदान करें व समस्त परिजनों व समाज को इस दुख की घड़ी में उनका वियोग सहने की शक्ति प्रदान करें-व्यापारी सुरक्षा फोरम
चित्र
पीपल, बरगद, पाकड़, गूलर और आम ये पांच तरह के पेड़ धार्मिक रूप से बेहद महत्व
चित्र
मोदी खुद शहंशाह, मेरे भाई को शहजादा बोलते हैं: गुजरात में प्रियंका गांधी ने प्रधानमंत्री पर किया पलटवार
चित्र
सभी देशवासियों को नवरात्रि दशहरा व दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं- मोहनलाल अग्रवाल
चित्र
अखिल भारतीय कायस्थ महासभा की आपातकाल बैठक में वर्किंग कमेटी की गई भंग सर्वसम्मति से नए अध्यक्ष चुने गए डॉक्टर अनूप श्रीवास्तव
चित्र