कांग्रेस के शासन में भारत की पहचान एक पीड़ित देश के रूप में होती थी : PM मोदी


प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि कांग्रेस ने ऐसी सरकार चलाई है, जिसने भारत जैसे विराट देश की पहचान एक पीड़ित देश की बना दी थी। अब आपको तय करना है, दमदार सरकार चाहिए या फिर दागदार सरकार।


प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि बीते 5 वर्ष में आपके इस चौकीदार ने असम के विकास के लिए जो कार्य किए, आज उनका हिसाब लेकर मैं आप सबके सामने उपस्थित हुआ हूं। ये असम और देश की सांस्कृतिक विरासत को विस्तार देने वाले भूपेन हजारिका भूमि है। मेरी सरकार का सौभाग्य है कि वो भूपेन दो को वो सम्मान दे पाई, जिसके वो हकदार हैं।


मोदी ने कहा कि आपके विश्वास के कारण ही मैं देश के, असम के गरीब, वंचित, पीड़ित आदिवासी बहन-भाइयों के जीवन को बदलने का प्रयास कर पाया हूं। आजादी के 70 साल बाद भी असम के केवल 40% घरों में बिजली पहुंची थी। लेकिन आज लगभग हर घर तक बिजली पहुंच गयी है। ये सब आपके आशीर्वाद से ही संभव हुआ है।


प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि असम के 27 लाख परिवारों को हर वर्ष 5 लाख तक का मुफ्त इलाज, करीब 50 लाख मुद्रा लोन देकर लाखों युवाओं को स्वरोजगार से जोड़ना आपके साथ के कारण हुआ है। असम के 5 लाख गरीबों को पक्के घर देना भी आपके आशीर्वाद के कारण हो पाया है।


प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत ने अंतरिक्ष में अपनी क्षमताओं को विस्तार दिया है। अंतरिक्ष में जाकर जीवंत सैटेलाइक को मारने वाला भारत आज चौथा देश बन गया है। आपको इस बात से खुशी होगी, लेकिन कांग्रेसियों की आंखों में आंसू है।


मोदी ने कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि उनको चौकीदार से तो नफरत तो है ही, चायवालों से भी ये तिलमिलाए हैं। चाय उगाने वालों से लेकर चाय बनाने वालों की तरफ ये देखते नहीं। असम में चाय की खेती करने वालों का इन्होंने दशकों तक भला नहीं किया। ये चाय वाला, आपके जीवन को आसान बनाने के लिए प्रतिबद्ध है।


टिप्पणियाँ
Popular posts
परमपिता परमेश्वर उन्हें अपने चरणों में स्थान दें, उनकी आत्मा को शांति प्रदान करें व समस्त परिजनों व समाज को इस दुख की घड़ी में उनका वियोग सहने की शक्ति प्रदान करें-व्यापारी सुरक्षा फोरम
चित्र
पीपल, बरगद, पाकड़, गूलर और आम ये पांच तरह के पेड़ धार्मिक रूप से बेहद महत्व
चित्र
उच्च शिक्षा मंत्री योगेन्द्र उपाध्याय ने समीक्षा बैठक में उच्च शिक्षा के विकास पर दिया जोर
चित्र
बेटी की शादी की तरह महाकुंभ में करें सहयोग : एके शर्मा
चित्र
पीएम नरेंद्र मोदी से मिले मंत्री दिनेश प्रताप सिंह
चित्र