जयपुर : मुख्यमंत्री गहलोत ने कहा वर्तमान स्थिति इमरजेंसी से भी ज्यादा खतरनाक

जयपुर। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर हमला बोलते हुए कहा है कि जुमलेबाजी करके सत्ता पर आसीन हो गए। चिंता इस बात की है कि लोकतंत्र खतरे में हैं। मुख्यमंत्री ने भाजपा के राष्ट्रप्रेम पर सवाल उठाते हुए कहा कि क्या राष्ट्रप्रेमी हम नहीं हैं, क्या वे ही राष्ट्रप्रेमी हैं।


यह बात मुख्यमंत्री गहलोत ने गुरुवार को सिविल लाइंस में काग्रेस प्रत्याशी ज्योति खंडेलवाल के समर्थन में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कही। मुख्यमंत्री गहलोत ने कहा कि मोदी सरकार ने राफेल के सौदे में भ्रष्टाचार किया है। भाजपा ने भ्रष्टाचार को काफी छिपाने का प्रयास किया । लेकिन सुप्रीम कोर्ट ने फिर से इस पर सुनवाई करने के लिए कहा है। अभी जो स्थिति बनी हुई वह इमरजेंसी से भी खतरनाक है।


मुख्यमंत्री गहलोत ने कहा कि कांग्रेस के शासन काल में ही जयपुर का विकास हुआ है। भाजपा धर्म के नाम पर मंदिर के नाम पर चुनाव जितती आई हैं। अब सेना की कार्रवाई पर चुनाव जितने का ख्वाब देख रही हैं। इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट, चिकित्सा मंत्री रघु शर्मा, विधायक प्रताप सिंह खाचरियावास, बीडी कल्ला आदि कांग्रेस नेता मौजूद थे।


टिप्पणियाँ
Popular posts
परमपिता परमेश्वर उन्हें अपने चरणों में स्थान दें, उनकी आत्मा को शांति प्रदान करें व समस्त परिजनों व समाज को इस दुख की घड़ी में उनका वियोग सहने की शक्ति प्रदान करें-व्यापारी सुरक्षा फोरम
चित्र
उपहार और त्योहार के पावन पर्व पर वैभव सुजुकी ग्राहकों के लिए पूर्ण निष्ठा से समर्पित है
चित्र
World Food Day 2024: कब भूखमरी एवं भूखें लोगों की दुनिया से निजात मिलेगी?
चित्र
योगी सरकार का बड़ा कदम, एआई सीसीटीवी से अभेद्य होगी महाकुंभ की सुरक्षा व्यवस्था
चित्र
पीपल, बरगद, पाकड़, गूलर और आम ये पांच तरह के पेड़ धार्मिक रूप से बेहद महत्व
चित्र