लेखिका ई. जीन कैरोलवो मेरे टाइप की नहीं है, यौन शोषण का आरोप झूठा: डोनाल्ड ट्रंप


अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने लेखिका ई. जीन कैरोल द्वारा लगाए गए यौन शोषण के आरोपों का खारिज कर दिया है। उन्होंने इन आरोपों को "पूरी तरह झूठा" बताते हुए कहा है कि "वो मेरे टाइप की नहीं है।" ट्रंप ने एक अमेरिकी अखबार को दिए इंटरव्यू में कहा, "मैं बड़े सम्मान के साथ कहूंगा कि नंबर एक, वो मेरे टाइप की नहीं है। नंबर दो, ये सब हुआ ही नहीं। ठीक है?"
विज्ञापन


ट्रंप के ऐसा कहने से पहले कैरोल ने कहा, "सभी महिलाओं के साथ यही हुआ, उन्होंने खारिज कर दिया, उन्होंने पलट दिया, हमला किया और धमकी दी। इसके बाद हर कोई इसे भूल जाता है जब तक कि अगली महिला ना आए। मैं इससे तंग आ गई हूं।"


बता दें बीते कई दशकों से कैरोल ऐसी 16वीं महिला हैं जो सार्वजनिक तौर पर ट्रंप पर यौन शोषण का आरोप लगा चुकी हैं। कई महिलाएं तो 2016 के राष्ट्रपति चुनाव से पहले सामने आई थीं। ट्रंप भी सभी आरोपों को खारिज करते आए हैं और महिलाओं को झूठा बताते रहे हैं। कैरोल का कहना है कि वह ट्रंप को व्हाइट हाउस में देखकर हैरान हैं और कुछ नहीं कर सकतीं, केवल अपनी कहानी ही बता सकती हैं।


बता दें कैरोल ने आरोप लगाया है कि 1990 के दशक में उनके साथ ट्रंप ने दुष्कर्म किया था। ट्रंप का कहना है कि वह ई. जीन कैरोल नाम की इस महिला से कभी नहीं मिले हैं। ट्रंप ने महिला पर आरोप लगाया है कि वह नई किताब बेचने के लिए उनपर ऐसे आरोप लगा रही है। 
क्या कहना है कैरोल का?
न्यूयॉर्क पत्रिका में छपे लेख में कैरोल ने कहा है कि वह ट्रंप से 1995 के आखिर और 1996 की शुरुआत में मिली थीं। ये मुलाकात बर्जडोर्फ गुडमैन (डिपार्टमेंट स्टोर कंपनी) में हुई थी। कैरोल कहती हैं कि उन्होंने ट्रंप को रियल एस्टेट टायकून के रूप में पहचाना और ट्रंप ने उन्हें कहा था कि वह किसी लड़की के लिए तोहफा खरीदने आए हैं। इसी दौरान ट्रंप ने उनके साथ दुष्कर्म किया।


टिप्पणियाँ
Popular posts
परमपिता परमेश्वर उन्हें अपने चरणों में स्थान दें, उनकी आत्मा को शांति प्रदान करें व समस्त परिजनों व समाज को इस दुख की घड़ी में उनका वियोग सहने की शक्ति प्रदान करें-व्यापारी सुरक्षा फोरम
चित्र
पीपल, बरगद, पाकड़, गूलर और आम ये पांच तरह के पेड़ धार्मिक रूप से बेहद महत्व
चित्र
मोदी खुद शहंशाह, मेरे भाई को शहजादा बोलते हैं: गुजरात में प्रियंका गांधी ने प्रधानमंत्री पर किया पलटवार
चित्र
अखिल भारतीय कायस्थ महासभा की आपातकाल बैठक में वर्किंग कमेटी की गई भंग सर्वसम्मति से नए अध्यक्ष चुने गए डॉक्टर अनूप श्रीवास्तव
चित्र
साहित्यकार संतोष पटेल को मिला ओमप्रकाश वाल्मीकि सम्मान 2021
चित्र