बाढ़ पीड़ितों को हर सम्भव राहत और मदद उपलब्ध करायी जाये: मुख्यमंत्री योगी

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गंगा एवं यमुना नदी के किनारे बाढ़ के दृष्टिगत प्रयागराज तथा वाराणसी के अधिकारियों को पूरी चैकसी बरतने के निर्देश दिए हैं।


उन्होंने कहा कि बाढ़ की स्थिति से निपटने के लिए सभी प्रबन्ध सुनिश्चित करते हुए बाढ़ चैकियों को सक्रिय किया जाए। उन्होंने सम्बन्धित मण्डलायुक्त एवं जिलाधिकारी सहित स्थानीय प्रशासन के अधिकारियों को बाढ़ के मद्देनजर सभी आवश्यक कदम उठाने के निर्देश दिए हैं।




मुख्यमंत्री ने बाढ़ से जनहानि एवं पशु हानि को प्रत्येक दशा में रोकने के निर्देश देते हुए कहा कि बाढ़ प्रभावित लोगों को सुरक्षित स्थानों पर बाढ़ राहत शिविरों में पहुंचाया जाये। बाढ़ पीड़ितों को हर सम्भव राहत और मदद उपलब्ध करायी जाये।


उन्होंने सिंचाई विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया है कि वे बाढ़ ग्रस्त क्षेत्रों में बन्धों की लगातार निगरानी करें। उन्होंने कहा कि बन्धों का निरन्तर निरीक्षण सुनिश्चित करें, ताकि किसी भी आपात स्थिति सें प्रभावी ढंग से निपटा जा सके।


टिप्पणियाँ
Popular posts
परमपिता परमेश्वर उन्हें अपने चरणों में स्थान दें, उनकी आत्मा को शांति प्रदान करें व समस्त परिजनों व समाज को इस दुख की घड़ी में उनका वियोग सहने की शक्ति प्रदान करें-व्यापारी सुरक्षा फोरम
चित्र
पीपल, बरगद, पाकड़, गूलर और आम ये पांच तरह के पेड़ धार्मिक रूप से बेहद महत्व
चित्र
स्काई फोर्स का ट्रेलर हुआ लॉन्च : वीर पहरिया ने अक्षय कुमार के साथ अपने रिश्ते के बारे में खुलकर किया बयान, कहा 'वह मेरे लिए बड़े भाई बन गए'
चित्र
बेटी की शादी की तरह महाकुंभ में करें सहयोग : एके शर्मा
चित्र
उच्च शिक्षा मंत्री योगेन्द्र उपाध्याय ने समीक्षा बैठक में उच्च शिक्षा के विकास पर दिया जोर
चित्र