अयोध्या में राम मंदिर के लिए बनाया गया विशाल घंटा


लखनऊ। अयोध्या में बनने वाले राम मंदिर के लिए 2100 किलो वजनी एक विशाल घंटे का निर्माण किया गया है।


इसका निर्माण एटा जिले के जालेसर निवासी मुस्लिम कारीगर इकबाल ने किया है।


घंटे की लंबाई 6 फीट और चौड़ाई 5 फीट है। इसे जालेसर नगरपालिका के अध्यक्ष विकास मित्तल के कारखाने में बनाया गया है।


इसे हिंदू-मुस्लिम समुदाय की एकता से जोड़कर देखा जा रहा है।


इस घंटे को बनाने में करीब 10 से 12 लाख रुपये खर्च हुए हैं।


इस बारे में विकास मित्तल ने संवाददाताओं से कहा, "राम मंदिर के घंटे का निर्माण अपने अंतिम चरण में है और इसके साथ ही हमें अन्य मंदिरों के लिए घंटा बनाने के ऑर्डर भी मिल रहे हैं। बढ़ती मांग को देखते हुए हमने और कारीगरों को नियुक्त किया है। 2100 किलो वजनी घंटे पर जालेसर (एटा) का नाम अंकित रहेगा, जिससे कि लोगों को पता चल सकेगा कि यह कहां बना है।" (आईएएनएस)


टिप्पणियाँ
Popular posts
परमपिता परमेश्वर उन्हें अपने चरणों में स्थान दें, उनकी आत्मा को शांति प्रदान करें व समस्त परिजनों व समाज को इस दुख की घड़ी में उनका वियोग सहने की शक्ति प्रदान करें-व्यापारी सुरक्षा फोरम
चित्र
पीपल, बरगद, पाकड़, गूलर और आम ये पांच तरह के पेड़ धार्मिक रूप से बेहद महत्व
चित्र
मोदी खुद शहंशाह, मेरे भाई को शहजादा बोलते हैं: गुजरात में प्रियंका गांधी ने प्रधानमंत्री पर किया पलटवार
चित्र
अखिल भारतीय कायस्थ महासभा की आपातकाल बैठक में वर्किंग कमेटी की गई भंग सर्वसम्मति से नए अध्यक्ष चुने गए डॉक्टर अनूप श्रीवास्तव
चित्र
साहित्यकार संतोष पटेल को मिला ओमप्रकाश वाल्मीकि सम्मान 2021
चित्र