उत्तर प्रदेश बूथ विजय अभियान का शुभारंभ


भारतीय जनता पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा जी द्वारा आज उत्तर प्रदेश बूथ विजय अभियान का शुभारंभ वर्चुअल रूप से किया गया। राष्ट्रीय अध्यक्ष जी के संबोधन को लखनऊ महानगर में भी सभी 394 शक्ति केंद्रों पर  मंत्री, विधायक, प्रदेश, क्षेत्र , महानगर के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं द्वारा देखा और सुना गया।


केंद्रीय गृह राज्य मंत्री  अजय मिश्र टेनी ने सरोजिनी नगर दक्षिण 1 के हिंद नगर शक्ति केंद्र पर बूथ संख्या 157 के सेंट मिराज इंटर कॉलेज पर,मंत्री आशुतोष टंडन ने पूर्व मंडल 2 शंकरपुरवा द्वितीय वार्ड के बूथ नं.-230 में खुर्रम नगर गर्ल्स इंटर कॉलेज में, श्रीकांत शर्मा कैबिनेट मंत्री ने पूर्व मंडल 5 के चिनहट शक्ति केंद्र में बूथ संख्या 328 के रानी लक्ष्मी बाई मेमोरियल स्कूल में , मंत्री स्वाति सिंह ने सरोजनी नगर दक्षिण 2 के विद्यावती श्री ए शक्ति केंद्र की बूथ संख्या 105 में आदर्श पब्लिक स्कूल में, प्रदेश महामंत्री/ क्षेत्रीय प्रभारी अमरपाल मौर्य ने राजीव गांधी प्रथम सेक्टर ए की बूथ संख्या 353 पर, महानगर अध्यक्ष मुकेश शर्मा ने मध्य मंडल 2 के सेक्टर बी  शक्ति केंद्र बूथ संख्या 193 पर , विधायक डॉक्टर नीरज वोरा ने उत्तर मंडल 4 के फैजुल्लागंज दो के शक्ति केंद्र  शोआ फातिमा बूथ संख्या 250 पर एवं विधायक सुरेश तिवारी ने कैंट मंडल 3 के लाल कुआं बी  शक्ति केंद्र में इंडस्ट्रियल इंटर कॉलेज की बूथ संख्या 249 पर बूथ समिति कार्यकर्ताओं के साथ राष्ट्रीय अध्यक्ष जी के प्रेरणादाई उद्बोधन को सुना।



टिप्पणियाँ
Popular posts
परमपिता परमेश्वर उन्हें अपने चरणों में स्थान दें, उनकी आत्मा को शांति प्रदान करें व समस्त परिजनों व समाज को इस दुख की घड़ी में उनका वियोग सहने की शक्ति प्रदान करें-व्यापारी सुरक्षा फोरम
चित्र
पीपल, बरगद, पाकड़, गूलर और आम ये पांच तरह के पेड़ धार्मिक रूप से बेहद महत्व
चित्र
मोदी खुद शहंशाह, मेरे भाई को शहजादा बोलते हैं: गुजरात में प्रियंका गांधी ने प्रधानमंत्री पर किया पलटवार
चित्र
अखिल भारतीय कायस्थ महासभा की आपातकाल बैठक में वर्किंग कमेटी की गई भंग सर्वसम्मति से नए अध्यक्ष चुने गए डॉक्टर अनूप श्रीवास्तव
चित्र
साहित्यकार संतोष पटेल को मिला ओमप्रकाश वाल्मीकि सम्मान 2021
चित्र