राज्यों के परिणाम का उत्तर प्रदेश के कार्यकर्ताओं, नेताओं, नीतियों और कार्यक्रमों पर कोई असर नही पड़ेगा - अजय राय
 

चार राज्यों के विधान सभा परिणाम घोषित होने पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय जी ने चारो राज्यों के जनादेश को स्वीकार करते हुए तेलंगाना की जनता को कांग्रेस पार्टी की विचारधारा और कार्यप्रणाली को आगे बढ़ाने के लिए धन्यवाद दिया। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि इन राज्यों के परिणाम का उत्तर प्रदेश के कार्यकर्ताओं, नेताओं, नीतियों और कार्यक्रमों पर कोई असर नही पड़ेगा। इन परिणामों से यह स्पष्ट हो चुका है कि भाजपा को पूरे देश में अगर कोई पराजित कर सकता है तो वह कांग्रेस पार्टी ही है। तेलंगाना में जीत के साथ 3 अन्य राज्यों में औसतन 40 प्रतिशत से अधिक मत देकर जनता ने  हमपर विश्वास जताया है। आज जर्रार हुसैन-प्रदेश अध्यक्ष अल्पसंख्यक प्रगतिशील समाजवादी पार्टी,  आफताब आलम और श्री मंसूर भाई के नेतृत्व में लगभग 200 नये लोगों ने कांग्रेस पार्टी के विचारों मे आस्था रखते हुए पार्टी की प्राथमिक सदस्यता लिए। हम 05 दिसम्बर को अपने नवनियुक्त प्रदेश पदाधिकारियों के साथ पूर्व निर्धारित बैठक को पूरे उत्साह और उर्जा के साथ करेंगे। हम 2024 के आम चुनावों में पूरी ताकत के साथ लड़ते हुए, भाजपा की तानाशाही सरकार को उखाड़ फेकेंगे।
टिप्पणियाँ
Popular posts
परमपिता परमेश्वर उन्हें अपने चरणों में स्थान दें, उनकी आत्मा को शांति प्रदान करें व समस्त परिजनों व समाज को इस दुख की घड़ी में उनका वियोग सहने की शक्ति प्रदान करें-व्यापारी सुरक्षा फोरम
चित्र
पीपल, बरगद, पाकड़, गूलर और आम ये पांच तरह के पेड़ धार्मिक रूप से बेहद महत्व
चित्र
मोदी खुद शहंशाह, मेरे भाई को शहजादा बोलते हैं: गुजरात में प्रियंका गांधी ने प्रधानमंत्री पर किया पलटवार
चित्र
अखिल भारतीय कायस्थ महासभा की आपातकाल बैठक में वर्किंग कमेटी की गई भंग सर्वसम्मति से नए अध्यक्ष चुने गए डॉक्टर अनूप श्रीवास्तव
चित्र
साहित्यकार संतोष पटेल को मिला ओमप्रकाश वाल्मीकि सम्मान 2021
चित्र